फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   45 lakhs grabbed in the name of providing job

Azamgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 45 लाख

Fri, 22 Dec 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
45 lakhs grabbed in the name of providing job
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आंधीपुर गांव निवासी रिजवान अहमद ने एसपी को शिकायती पत्र देकर नौकरी के नाम पर 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। एसपी के निर्देश पर फूलपुर कोतवाली पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

रिजवान अहमद ने एसपी को बताया कि आलमपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने रेलवे के ग्रुप सी की नौकरी दिलवाने की बात कही थी। उसने पहले डेढ़ लाख रुपये देने को कहा। बाकी पैसा बात में देने की बात कही। इसके बाद उसके द्वारा बराबर पैसे की मांग की जाती रही, जिसे वह फोन पे के जरिए उनके खाते में भेजता रहा। इस प्रकार उसने कुल 45 लाख 68 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिया। अब विनोद कुमार द्वारा न तो मेरा फोन उठाया जाता है और न ही बात की जाती है। घर जाने पर भी वह नहीं मिलता है। इस संबंध में मेरे द्वारा पुलिस चौकी अंबारी और फूलपुर कोतवाली में भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब थक हारकर आपके पास आया हूं। इस पर एसपी ने फूलपुर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed