फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   4487 planted Corona vaccine, target was 8100

4487 ने लगवाया कोरोना का टीका, 8100 का था लक्ष्य

Fri, 02 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
4487 planted Corona vaccine, target was 8100
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण के चौथे चरण के दूसरे दिन शुक्रवार को 45 प्लस के लोगों में उत्साह देखने को मिला। 8100 के लक्ष्य के सापेक्ष 4487 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। शुक्रवार को जिले में कुल 81 बूथों पर टीकाकरण आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमा टीकाकरण की कवायद में जुटा हुआ है। शुक्रवार को चौथे चरण के दूसरे दिन टीका लगवाने के लिए 45 प्लस लोगों में उत्साह देखने को मिला। सुबह 9 बजे के पहले ही लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच कर लाइन लगा लिए थे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि चौथे चरण के दूसरे दिन भी कुल 81 केंद्रों पर 81 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। हर केंद्र पर 100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष कुल 4487 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो, इसके लिए स्वास्थ्य महकमा प्रयास कर रहा है। हम लोगों से अपील भी करते है कि टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच कर अपना टीकाकरण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार सीएचसी मुबारकपुर पर भी शुक्रवार को टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। शुक्रवार को इस केंद्र पर 48 लोगों ने टीका लगवाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ.सी यादव व शबा हस्पिटल के डॉ. शमीम ने भी लोगों ने आगे आ कर टीकाकरण कराने की अपील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed