फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   436 peoples reached through bus

बसों से पहुंचे 436 प्रवासी श्रमिक और छात्र

Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
436 peoples reached through bus
आजमगढ़। जनपद में बाहरी राज्यों और जनपदों से प्रवासी श्रमिकों के साथ ही छात्रों के आने का क्रम जारी है। आठ और नौ मई को कुल 436 प्रवासी श्रमिक और छात्र बसों के माध्यम से रोडवेज पर आए। इसमें 10 छात्र और 426 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। सभी के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया गया। इसके बाद तहसील शेल्टर होम भेजा गया।
विज्ञापन

एडीएम वित्त गुरु प्रसाद ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों और छात्र में गुजरात से 186, महाराष्ट से 86, हरियाणा से 29, पंजाब से 19, दिल्ली से 37, तेलांगाना से 19, हिमाचंल प्रदेश से एक, उड़ीसा से एक, तमिलनाडु से एक, राजस्थान से तीन, प्रयागराज से तीन, प्रतापगढ़ से एक, गाजियाबाद से पांच, मेरठ से 30, बागपत से 11 और सहारनपुर से चार लोग आए हैं। सभी को रोडवेज पर ब्रेकफास्ट और लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया। मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया। यहां पर उनका पूर्ण विवरण दर्ज कराया जाएगा। इसी के साथ ही तहसील स्तर से राशन किट उपलब्ध कराया जाएगा और 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed