फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   43 lakh saplings to be planted in Azamgarh on July 5

आजमगढ़ में पांच जुलाई को लगाए जाएंगे 43 लाख पौधे

Fri, 03 Jul 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
43 lakh saplings to be planted in Azamgarh on July 5
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस क्रम में सरकार ने पांच जुलाई को पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत जनपद को 43 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सीडीओ की ओर से एसडीएम प्रशासन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, परियोजना निदेशक और समस्त खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा जिला प्रशासन को जारी पत्र के अनुसार वृहद पौधरोपण कार्यक्रम सरकार की शीर्ष प्राथमिकता के कार्यक्रम में शामिल है। वर्ष 2020-21 में एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है। पांच जुलाई को 25 करोड़ पौधों का रोपण एक दिन में किया जाना है। जनपद के लिए शासन ने 43 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला प्रशासन की ओर से हर विभाग को पौधरोपण करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। यह कार्य सुबह छह बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। इस दौरान इसमें शामिल लोगों का मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस कार्य को किया जाएगा। इसमें समस्त जन प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों केे आमंत्रित करना है। इसके लिए सीडीओ ने सभी अधिकारियों को पत्र जारी किया है। ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके और लक्ष्य को हर हाल में हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed