फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया भ्रष्टाचार और धन उगाही की आरोप

सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया भ्रष्टाचार और धन उगाही की आरोप

Sat, 28 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगाया भ्रष्टाचार और धन उगाही की आरोप
आजमगढ़। निजामाबाद नगर पंचायत के सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और धन उगाही की आरोप लगाया है। अवैध तरीके से शासकीय धन की अनियमितिता कर अकूल संपत्ति अ र्जित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में वर्ष 2012 से 17 के बीच पांच स्वागत द्वार बनाए गए। इन स्थलों को पूर्व में भी स्वगत गेट लगा था। गलत तरीके से बेचकर धन का दुरुपयोग किया गया। उसी स्थान पर बिना किसी निविदा और प्रस्ताव के 38 लाख की लागत से अधोमान नये गेट लगा गबन किया गया। ठेके पर कुल 21 कर्मचारियों की गई है। नियुक्ति निवमावली के खिलाफ और बिना आदेश के है। भुगतान में भी बोर्ड की सहमति नहीं है। वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2016-17 में जितने विकास और निर्माण कार्य कराए गए हैं, बिना बोर्ड के संज्ञान और बिना निविदा कर धन का दरुपयोग किया गया है। टैक्सी स्टैंड के पास गाटा संख्या 251 रकबा सौ कड़ी नगर पंचायत की जमीन को नाजायज लाभ प्राप्त कर अध्यक्ष ने दूसरी संख्या दिखा नक्शा स्वीकृत करा कब्जा दाखिल करा दिया। वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2016-17 में नगरीय सड़क सुधार योजना के तहत सड़क निर्माण मानके विपरीत करा गबन किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने 2012-17 के बीच 50 लाख का नाला निर्माण दिखाया गया है। ये पुराना नाला है जो प्रमुख कोटे से बना है। नगर पंचायत कर्मशियल विद्युत क्षेत्र है। 20 घंटे बिजली मिलती है। बिना किसी स्वीकृति और निविदा अध्यक्ष ने कई पानी के टैंकर, ट्रैक्टर, सोलर लाइट सेट, 16 रिक्शा ट्राली, आदि खरीद ली। अध्यक्ष ने इंडिया मार्का हैंडपंप वार्ड संख्या सात में स्व. रामचंद्र गौड़ के आगंन में लगा दिया गया है। सभासदों ने कई और आरोप लगाकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सभासद मुसर्रत बानो, रेशम अंजुम, गिरजा, धमेंद्र गौड़, ज्योति, विजय सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed