{"_id":"5b5b62e14f1c1b46748b7561","slug":"41532715745-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा से पहले दुरुस्त हों मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा से पहले दुरुस्त हों मार्ग
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। 38 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के महीने में कांवरियों की गहमागहमी को देखते हुए डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को मार्गों को सुगम बनाने, अवरोध और व्यवधान को तत्काल हटाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि शनिवार तक प्रत्येक दशा में नहर की पटरियों, सड़कों की मरम्मत, पेड़ों और झाड़ियों की कटाई, प्रकाश का प्रबंध, ठहराव स्थल पर विद्युत आपूर्ति का प्रबंध हो जाना चाहिए।
डीएम ने कहा कि श्रावण मास में शिवरात्रि नौ अगस्त को पड़ेगी। पर्व पर कांवरिया समूहों में जल लेकर यात्राएं करते हैं। दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण को चिह्नित कर लें। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से हटवा दें। मंदिरों, शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई करा दें। सभी एसडीएम और सीओ अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठकें कर लें। ठहराव स्थल का निरीक्षण कर लें।