{"_id":"5aea04bc4f1c1b76098b7a59","slug":"41525286076-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी
Updated Thu, 03 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चार और पांच मई को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। शान्ति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट और अधिकारियों के अन्य दायित्व निर्धारित किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पीडी ग्राम्य विकास अभिकरण डीडी शुक्ल ग्राम जामूडीह में ग्राम स्वराज योजनान्तर्गत चौपाल के आयोजन में केन्द्र एवं राज्य सरकार की लाभार्थी परक योजना से संबंधित समस्त अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए लाभार्थियों को संतृप्त कराने की व्यवस्था करेंगे। पांच मई को जामूडीह प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की व्यवस्था डीपीआरओ संभालेंगे। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सीएमओ भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा सुविधाओं से युक्त कुशल डाक्टरों की टीम का प्रबन्ध करेंगे। निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था अधिशासी अभियन्ता विद्युत करेंगे। बैठक में एसपी रवि शंकर छवि, प्रभारी सीडीओ डीडी शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, डीडीओ, डीसी एनआरएलएम, डीएसओ, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।