{"_id":"5a8330c14f1c1bf17b8b710b","slug":"41518547137-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना के तहत बांटा गया बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना के तहत बांटा गया बिजली कनेक्शन
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्राबाजार/मेंहनगर। बिजली विभाग द्वारा सौभाग्य योजना के तहत विभिन्न ग्रामों में कैंप लगा कर बिजली कनेक्शन बांटा गया। मोहम्मदपुर उपकेंद्र के द्वारा क्षेत्र के आंवक और मेंहनगर द्वारा गद्दीपुर अहियाई गांव में मंगलवार को कैंप आयोजित किया गया।
विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर द्वारा आंवक गांव में लगाए गए कैंप के दौरान गांव के 60 लोगों में नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया। जेई आशुतोष यादव ने बताया कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत गांव-गांव में विभाग कैंप लगा कर उन गरीब परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन उपलब्ध करा रहा है, जिनके यहां अब तक कनेक्शन नहीं है। इस कैंप के दौरान 60 लोगों को कनेक्शन दिया गया। इस दौरान लाइनमैन सूर्यभान यादव, हरिकेश यादव, रामनिवास, सरफराज, प्रधान प्रतिनिधि जाहिद खां आदि मौजूद रहे। शिवराजपुर गांव में भी विभाग ने कैंप लगा कर 21 लागों को कनेक्शन दिया। इसी क्रम में विद्युत उपकेंद्र मेंहनगर द्वारा क्षेत्र के गद्दीपुर अहियाई गांव में मंगलवार को कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 21 लाभार्थियों को नि:शुल्क कनेक्शन देने के साथ ही पोल से तार खींच कर मीटर, बोर्ड लगाने की कवायद की गई। प्रत्येक लाभार्थियों को एक-एक एलईडी बल्ब भी वितरित किया गया। इस मौके पर सहायक अभियंता रवि कुमार, उपखंड अधिकारी सत्येंद्र गौतम, रिंकू सिंह, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे।