{"_id":"5a832ed54f1c1b92268ba07e","slug":"41518546645-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से मुक्ति को लेक चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से मुक्ति को लेक चला प्रशासन का डंडा
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामाबाद। कस्बा के नई सड़क पर मंगलवार को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। सुबह ही शुरू हो गए कार्रवाई से सब्जी कारोबारियों व ठेला-खोमचा वालों में हड़कंप मच गया।
नई सड़क पर सब्जी कारोबारियों के साथ ही ठेला-खोमचा वालों द्वारा प्रतिदिन सड़क की पटरियों तक अतिक्रमण कर दुकान लगाते थे। अतिक्रमण के चलते इस मार्ग पर अक्सर ही जाम का झाम लगा रहता है। एसडीएम निजामाबाद वागीश कुमार शुक्ला, तहसीलदार शिव सागर दुबे के नेतृत्व में तहसील की टीम ने अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया। अचानक शुरू हुए कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। सड़क की पटरियों तक दुकान सजाने वाले सब्जी कारोबारी जहां अपनी दुकान समेट लिए वहीं ठेला-खोमचा वाले भी नाली के पीछे अपनी दुकान लेकर चले गए। एसडीएम ने कहा कि सभी दुकानदार नाली के पीछे ही अपने दुकान लगाए, सड़क की पटरी पर कब्जा करने पर कार्रवाई की जाएगी।