{"_id":"5a7b48954f1c1b8d268b8e01","slug":"41518028949-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरासत कराने के लिए सात माह से लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरासत कराने के लिए सात माह से लगा रहे चक्कर
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से सरकार भले ही लाख प्रयत्न कर ले, लेकिन जब तक स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाएंगे। व्यवस्थाओं में सुधार होने नामुमकिन है। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण लालगंज तहसील के हैबतपुर डुभांव गांव में देखने को मिला। जहां पिता की मौत हुए सात माह बीतने के बाद भी बेटों की वरासत नहीं हो सकी। लेखपाल जहां आजकल कहकर तीनों भाईयों को टरका रहा है। वहीं शिकायत करने पर एसडीएम उन्हें डांटकर भगा देते हैं।
पीड़ितों में उदयनारायण, रामप्रताप और बृभान राम लालगंज तहसील के हैबतपुर डुभांव गांव के निवासी हैं। इन तीनों भाईयों में बताया कि उनके पिता मिट्ठू राम की जुलाई 2017 मेें मौत हो गई। पिता की मौत हो जाने के सात माह बाद भी वरासत नहीं हो सकी। जबकि नियम है कि 30 दिन के भीतर हो जानी चाहिए। तीनों भाईयों ने बताया कि वरासत के लिए संपर्क करने पर लेखपाल आजकल कहकर टरका दे रहा है। जबकि इस संबंध में एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्रा से संपर्क करने पर वह या तो डांटकर भगा देते हैं। या फिर यह कहते है कि इतनी जल्दी क्यों है। क्या इस जमीन को बेचना है, या लोन लेना है। बता दें कि सरकार ने श्रावस्ती माडल के तहत राजस्वकर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया है कि राजस्वकर्मचारी गांव में जाकर वरासत आदि जैसेे मामलों का तुरंत निस्तारण करें। बावजूद इसके अब तक इन तीनों भाईयों की वरासत न होने से जहां श्रावस्ती मॉडल का माखौल उड़ाया जा रहा। वहीं पीड़ितों को तहसील का चक्कर लगाने पर मजबूर किया जा रहा है।