{"_id":"5a6a27394f1c1b80268b67ad","slug":"41516906297-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के स्थानांतरण तक जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के स्थानांतरण तक जारी रहेगी हड़ताल
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। फूलपुए बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में बार सभागार में हुई। जिसमें एसडीएम फूलपुर द्वारा दिए गए पत्रक को विचार विमर्श के लिए पटल पर रखा गया। जिसपर आम सहमति नहीं बनी। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम के खिलाफ जारी धरना और प्रदर्शन 31 जनवरी तक जारी रहेगा। लालचंद यादव ने कहा कि एक फरवरी को जिला अधिवक्ता संघ के साथ मंडलायुक्त से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी जाएगी। अब यह लड़ाई आर-पार की हो चुकी है एसडीएम के स्थानांतरण तक हड़ताल जारी रहेगी। बैठक के बाद अधिवक्ताओं पूरे तहसील परिसर में जुलूस निकालकर एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। संचालन घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामनारायण यादव, महेंद्र यादव, ओमप्रकाश, इंदुशेखर पाठक, हृदय शंकर मिश्रा, प्रवीर कुमार, दिनेश तिवारी, ईश्वर देव मौर्य, विमलेश कुमार, जिलेदार सिंह, नितिन सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामपलट यादव आदि उपस्थित थे। ब्यूरो