फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रात्रिकालीन भ्रमण में अनुपस्थित मिले पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी

रात्रिकालीन भ्रमण में अनुपस्थित मिले पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी

Thu, 18 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रात्रिकालीन भ्रमण में अनुपस्थित मिले पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी
अंबारी। शासन द्वारा अधिकारियों को शीतकालीन भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। इस निर्देश के क्रम में बुधवार की रात अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश त्रिपाठी शीतकालीन भ्रमण पर अहरौला विकास खंड के दखिनगावां ग्रामपंचायत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर बिजली, स्वास्थ्य, सुरक्षा और राशन वितरण आदि के संबंध में संवाद के जरिए जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी ने कनेक्शन न किए जाने की शिकायत पत्र के माध्यम से एडीएम से की। शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम की सूचना के बाद भी मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए एडीएम ने उच्चाधिकारियों को इसके लिए पत्र लिखने की बात कही। ग्रामीणों ने संवाद में एडीएम से कोटेदारों द्वारा छह माह से राशन न देने का आरोप लगाया। एडीएम के बुलाने पर भी दोनों कोटेदार वहां नहीं पहुंचे। इस पर उन्होंने तहसीलदार फूलपुर को दोनों कोटेदारों की जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राशन कार्ड ग्रामीणों में न वितरित करने और रजिस्टर में वितरण की झूठी सूची प्रेषित करने पर एडीओ कोआपरेटिव अहरौला को कड़ी फटकार लगाई। इस मौके पर तहसीलदार फूलपुर जंग बहादुर यादव, एडीओ पंचायत अहरौला लेखपाल वीरेंद्र यादव, सुनील उपाध्याय, प्रधान राजा राम यादव, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्मला यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed