{"_id":"59e0fab04f1c1bf2538b7147","slug":"41507916464-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर डीजे बजाना पड़ा मंहगा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर डीजे बजाना पड़ा मंहगा, रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में गुरुवार को मूर्ति विर्सजन के दौरान सड़क जाम कर डीजे बजाने वालों के विरुद्ध गुरुवार की देर शाम एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह के मुताबिक लाटघाट बाजार निवासी सूयांशु चौरसिया, मोनू सोनकर, गेलवा, जयप्रकाश, राधाकांड पांडेय, अशोक, लालसा आदि बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किए थे। गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान लाटघाट बाजार में सड़क जाम कर डीजे बजा रहे थे। तभी उधर से गुजर रहे एसपी अजय कुमार साहनी जाम में फंस गए। जाम होने की वजह से एसपी की भी गाड़ी फंस जाने से नाराज होकर उन्होंने कोतवाल को फटकार लगाई और पूजा कमेटी के लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सड़क जाम कर डीजे बजाने वाले पूजा कमेटी वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।