{"_id":"59d3dc984f1c1bc0538b5945","slug":"41507056792-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव दफनाने से रोकने पर दो पक्षों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव दफनाने से रोकने पर दो पक्षों में तनाव
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर हुसामा में मंगलवार सुबह कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। हालांकि मौके पर पहुंची फरिहां चोकी पुलिस ने समझा बुझाकर शव को दफन करा दिया और मामले को शांत करा दिया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा हुसामा में दो पक्षों के बीच कब्रिस्तान को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने कब्रिस्तान में ताले डाल रखे हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार सुबह एक पक्ष के बुजुर्ग का निधन हो गया। परिजन शव को लेकर कब्रिस्तान में दफनाने पहुंचे। ताला तोड़ कर अभी कब्र खोद ही रहे थे कि दूसरा पक्ष पहुंच गया और शव को दफनाने से रोक दिया। दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर पहुंची फरिहां चौकी पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को दफन करा मामला शांत कराया।