{"_id":"595936ce4f1c1b8c1a8b49b0","slug":"41499018958-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में अधेड़ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में अधेड़ घायल
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्राबाजार (ब्यूरो)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सूरजनपुर गांव में रविवार की सुबह चबूतरे के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मनबढ़ों ने पीटकर एक पक्ष के अधेड़ को घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। घायल इस्लाम (50) पुत्र झूरी है। वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सूरजनपुर गांव का निवासी है। इस्लाम के घर के बगल में चबूतरा है, जिस पर वह ताजिया रखना चाहता है।
दूसरे पक्ष के लोग वहां प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा। मामला न्यायालय में लंबित है। रविवार की सुबह एक पक्ष चबूतरे की साफ-सफाई कर रहा था, जबकि दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हुई। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि घटना के संबंध में एहतेशाम ने तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।