फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   41 complaints registered on toll free number in the division are pending

Azamgarh News: मंडल में टोल फ्री नंबर पर दर्ज 41 शिकायतें लंबित

Sun, 17 Aug 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
41 complaints registered on toll free number in the division are pending
आजमगढ़। मुख्यमंत्री द्वारा परिषदीय विद्यालयों की पढ़ाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शुरू किए गए टोल फ्री नंबर 18008893277 पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण मंडल में सुस्त गति से हो रहा है। विद्या समीक्षा केंद्र से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आजमगढ़ मंडल में कुल 56 शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिनमें से केवल 15 का निस्तारण हो सका है, जबकि 41 शिकायतें अब भी लंबित हैं। आजमगढ़ जिले में कुल 28 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें छह का निस्तारण किया गया जबकि 22 अब भी लंबित हैं। बलिया में 23 शिकायतों में से पांच का निस्तारण हुआ और 18 लंबित हैं। वहीं, मऊ में पांच शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें चार का निस्तारण और एक अभी भी अनिस्तारित है। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अनिस्तारित शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर आख्या पोर्टल पर अपलोड किया जाए। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में बीएसए की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। इसे लेकर सभी को निर्देश दिया गया है कि वह हर हाल में शिकायतों का निस्तारण कर आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। यदि समय से पूरा नहीं होता है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed