फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3720084 voters will write the fate of 42527 candidates

3720084 मतदाता लिखेंगे 42527 प्रत्याशियों की तकदीर

Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
3720084 voters will write the fate of 42527 candidates
आजमगढ़। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 19 अप्रैल को मतदान का कार्य संपन्न होगा। इस चुनाव के लिए 26866 पदों के सापेक्ष कुल 42527 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3720084 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के 1858, ग्राम पंचायत सदस्य के 22820, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2104 और जिला पंचायत सदस्य के 84 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। कुल 26866 पदों के लिए 42527 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3720084 मतदाताओं को करना है। जनपद में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख जिला प्रशासन के समक्ष चुनाव को सकुशल संपन्न कराना बहुत बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

इस चुनाव के लिए प्रत्याशी जी-जान से प्रचार करने में जुटे हुए हैं। शनिवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद में रविवार को संपूर्ण लाक डाउन लगा दिया गया है। ऐसे में लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी होगी। लेकिन इसी दिन पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। चुनाव ड्यूटी लगाए गए लोगों को अपना ड्यूटी कार्ड दिखाने पर आने जाने में छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकवार मतदाताओं की स्थिति
ब्लाक मतदाता
रानी की सराय 159023
तहबरपुर 155872
मिर्जापुर 177932
मुहम्मदपुर 168485
पल्हनी 192236
लालगंज 190060
ठेकमा 190471
तरवां 177720
मेंहनगर 166351
जहानागंज 138176
सठियांव 186794
बिलरियागंज 218949
अजमतगढ़ 185122
महराजगंज 158669
हरैया 173560
फूलपुर 181504
पवई 188256
मार्टीनगंज 176799
कोयलसा 143540
अतरौलिया 106754
अहरौला 175121
पल्हना 106690
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed