फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   37.2 lakh voters will vote in gram panchayat elections

ग्राम पंचायत चुनाव में 37.2 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 26 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
37.2 lakh voters will vote in gram panchayat elections
आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार की सुबह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। इस अधिसूचना के जारी होते ही जनपद में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई। इस चुनाव में 3720084 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। सबसे ज्यादा मतदाता और बूथ बिलरियागंज विकास खंड में हैं।
विज्ञापन

जनपद में 19 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान संपन्न होगा। जिला प्रशासन द्वारा चुनाव से पहले ही अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा चुका है। जनपद में 278 न्यायपंचायत और 1858 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें रानी की सराय विकास खंड की कुल 81 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 159023 है। जबकि तहबरपुर की 91 ग्राम पंचायतों में 155872, मिर्जापुर में 86 ग्राम पंचायतों में 177932, मुहम्मदपुर की 73 ग्राम पंचायतों में 168485, पल्हनी की 91 ग्राम पंचायतों में 192236, लालगंज की 92 ग्राम पंचायतों में 190060, ठेकमा की 86 ग्राम पंचायतों में 190471, तरवां की 88 ग्राम पंचायतों में 177720, मेंहनगर की 83 ग्राम पंचायतों में 166351, जहानागंज की 71 ग्राम पंचायतों में 138176, सठियांव की 84 ग्राम पंचायतों में 186794, बिलरियागंज की 116 ग्राम पंचायतों में 218949, अजमतगढ़ की 101 ग्राम पंचायतों में 185122, महराजगंज की 84 ग्राम पंचायतों में 158669, हरैया की 85 ग्राम पंचायतों में 173560, फूलपुर की 89 ग्राम पंचायतों में 181504, पवई की 96 ग्राम पंचायतों में 188256, मार्टीनगंज की 72 ग्राम पंचायतों में 176799, कोयलसा की 80 ग्राम पंचायतों में 143540, अतरौलिया की 67 ग्राम पंचायतों में 108754, अहरौला की 94 ग्राम पंचायतों में 175421 और पल्हना विकास खंड की 48 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 106690 है। पंचायत चुनाव में इन मतदाताओं द्वारा मतदान में प्रतिभाग किया जाएगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 6229 बूथ बनाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा बूथ और मतदाता बिलरियागंज विकास खंड में हैं। बिलरियागंज विकास खंड में कुल बूथों की संख्या 322 है जबकि पल्हना विकास खंड में सबसे कम 55 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed