फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   36 village buses will run in the Azamgarh division, giving villages direct connectivity to the district headquarters

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल में दौड़ेंगी 36 ग्रामीण बसें, गांवों को जिला मुख्यालय से मिलेगा सीधा संपर्क

Tue, 16 Jun 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
36 village buses will run in the Azamgarh division, giving villages direct connectivity to the district headquarters
आजमगढ़ रोडवेज भवन की फोटो। संवाद
आजमगढ़। आजमगढ़ मंडल में ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 36 ग्रामीण बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों को तहसील और जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे आम लोगों और दैनिक यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में बलिया में तीन और मऊ में चार ग्रामीण बसें संचालित हो रही हैं। वहीं, आजमगढ़ में भी इसी सप्ताह ग्रामीण बस सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के लिए ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ के तहत छोटे गांवों तक बस सेवा शुरू कर दी है। इस योजना के तहत गांवों को ब्लॉक, ग्राम पंचायत, तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ रहा है, ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में आसानी हो सके। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आजमगढ़ मंडल में बसों के संचालन के लिए आवेदन मांगे गए थे। आजमगढ़ में चार, बलिया में 10 और मऊ जनपद में 29 आवेदन पड़े। इसके बाद बसों के संचालकों ने सिक्योरिटी राशि जमा की। अब तक मऊ में 24, बलिया में 10 और आजमगढ़ में दो बसों के संचालकों ने सिक्योरिटी राशि जमा कर दी है। बाकी ने अभी तक जमा नहीं की है। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि मऊ में कुल 24 बसों का संचालन होना था जिसमें से चार का हो रहा है। 20 बसों का संचालन बहुत जल्द ही शुरु होगा। वहीं, बलिया में 10 बसों का संचालन होना था इसमें से तीन बसों का संचालन हो रहा है। वहीं आजमगढ़ जनपद में दो बसों का संचालन शुरु होना था लेकिन अभी तक नहीं हो सका। विभाग का दावा है कि इसी सप्ताह से बसों का संचालन शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन


बसों के संचालन का ये है उद्देश्य : ग्रामीण बसों के संचालन का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के गांवों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम यात्रियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि ग्रामीण बस सेवा शुरू होने से सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


43 आवेदनों में से 36 बस संचालकों ने जमा की सुरक्षा राशि : आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि ग्रामीण बस संचालन के लिए आजमगढ़ में चार, बलिया में 10 और मऊ में 29 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से मऊ के 24, बलिया के 10 और आजमगढ़ के दो संचालकों ने सुरक्षा राशि जमा कर दी है। शेष आवेदकों से राशि जमा कराने की प्रक्रिया जारी है।

मऊ में सबसे अधिक 24 ग्रामीण बसों का होगा संचालन : आरएम
ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत आजमगढ़ मंडल में सबसे अधिक 24 ग्रामीण बसों का संचालन मऊ जनपद में किया जाएगा। इनमें से वर्तमान में चार बसें संचालित हैं, जबकि शेष 20 बसों का संचालन जल्द शुरू होने की तैयारी है।


बलिया में चल रहीं तीन बसें, जल्द पूरी होंगी 10 सेवाएं : आरएम ने बताया कि बलिया जनपद में कुल 10 ग्रामीण बसों के संचालन की योजना है। वर्तमान में तीन बसें संचालित हो रही हैं, जबकि शेष सात बसों को भी शीघ्र सड़कों पर उतारा जाएगा। इसके लिए संचालकों द्वारा सुरक्षा राशि जमा कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article