फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   36 nominations filed for nine posts of village head

Azamgarh News: ग्राम प्रधान के नौ पदों पर 36 नामांकन दाखिल

Tue, 23 Jul 2024 04:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
36 nominations filed for nine posts of village head
जनपद की ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम प्रधान के नौ, बीडीसी के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के 72 पदों के लिए नामांकन का कार्य सोमवार को पूरा हो गया। इस दौरान ग्राम प्रधान में नौ पदों पर कुल 36 नामांकन दाखिल हुए। बीडीसी के तीन पदों पर तीन नामांकन दाखिल हुए हुए। इससे सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

जनपद में कोयलसा विकास खंड की हिसामुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद के लिए तीन और टहर किशुनदेव पुर के लिए चार नामांकन दाखिल हुए। लालगंज विकास खंड के कस्बा देवगांव में ग्राम प्रधान पद के लिए पांच और चेवार पश्चिम से प्रधान पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। इसके अलाव तहबरपुर विकास खंड की बनहरा ग्राम पंचायत से तीन, ठेकमा विकास खंड की शेखवलिया ग्राम पंचायत से पांच, बिलरियागंज विकास खंड की पचखोरा ग्राम पंचायत से सात, अजमतगढ़ विकास खंड की मिर्जापुर ग्राम पंचायत से तीन और मार्टीनगंज विकास खंड की कुर्थुआ ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए फूलपुर विकास खंड के सलाहुद्दीनपुर वार्ड नंबर 76, रानी की सराय विकास खंड के शिवरामपुर के वार्ड संख्या नौ और बिलरियागंज विकास खंड के रामपुर मुबारकपट्टी के वार्ड संख्या 56 से एक-एक लोगों ने नामांकन दाखिल किया। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed