फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35000 bags of urea arrived in Azamgarh, private shopkeepers will be supplied

35000 बोरी यूरिया की खेप आजमगढ़ पहुंची, निजी दुकानदारों को होगी आपूर्ति

Wed, 26 Aug 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
35000 bags of urea arrived in Azamgarh, private shopkeepers will be supplied
आजमगढ़। जनपद में यूरिया की किल्लत को देखते हुए जिला प्रशासन यूरिया की किल्लत को दूर करने के प्रयास में जुटा हुआ है। जिसके क्रम में बुधवार को जनपद में 35000 बोरी यूरिया की खेप पहुंची है। जिसे जनपद के निजी विक्रेताओं को आपूर्ति किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में किसानों को सबसे ज्यादा जरूरत यूरिया की है। उन्हें अपने धान के फसल की यूरिया से टाप ड्रेसिंग करनी है। इसके लिए किसान हलकान था। किसानों की इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन भी यूरिया उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटा हुआ था। जिला प्रशासन के प्रयास का परिणाम रहा कि जनपद में यूरिया की रैक पहुंचने लगी है। सरकारी गोदामों पर पहले ही यूरिया पहुंच चुकी है। वहीं बुधवार को 35000 बोरी यूरिया की खेप पहुंची। जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। बुधवार को आई 35 हजार बोरी यूरिया को निजी दुकानदारों को आपूर्ति किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व सील उर्वरक के दुकान की हुई निलामी
आजमगढ़। मेंहनगर तहसील के खरिहानी बाजार में राजेंद्र प्रसाद मौर्य द्वारा बिना लाइसेंस के ही उर्वरक की दुकान का संचालन किया जा रहा था। जांच के बाद दुकान को सील कर दिया गया था। बुधवार को डीएम के निर्देश पर उक्त दुकान के निलामी की कार्रवाई की गई। इस निलामी में 10730 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। निलामी की इस कार्रवाई में तहसीलदार मेंहनगर, जिला कृषि अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में समिति पर सबकुछ मिला ठीक
निलामी के बाद जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता द्वारा साधन सहकारी समिति रघुनाथपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति पर 419 बोरी यूरिया पाई गई। जिसे ई पास मशीन से मिलान किया गया। सब कुछ ठीक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed