{"_id":"68fbc1fc79cf217aac0ab769","slug":"35-lakh-rupees-stolen-from-the-house-of-a-retired-railway-employee-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-139660-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रिटायर्ड रेलवेकर्मी के घर से 35 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रिटायर्ड रेलवेकर्मी के घर से 35 लाख की चोरी
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र जमुआवा में बृहस्पतिवार की रात को सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी सभाजीत सरोज के घर ग्रिल तोड़कर चोरी की। सुबह होने पर जब सभाजीत को जानकारी हुई तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर चली गई। पीड़ित ने अनुमानित चोरी गए जेवरात व अन्य सामग्री की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताया है।
जानकारी मुताबिक बरदह थाना क्षेत्र जमुआवा निवासी सभाजीत सरोज रेलवे में कार्यरत थे। वह कुछ साल पहले ही रेलवे से सेवानिवृत्त हुए और अपने घर पर ही रहने लगे। घर में केवल सभाजीत सरोज ही मौजूद थे, जबकि उनकी तीन बहुएं और बच्चे अलग-अलग स्थानों पर थे। सभाजीत ने बताया कि उनका पुत्र धर्मेंद्र यूपी पुलिस में हैं। दूसरे पुत्र अशोक सीआईएसएफ में कार्यरत हैं। तीसरे पुत्र जितेंद्र घर पर ही रहते हैं। जितेंद्र बृहस्पतिवार को छठ पूजा मनाने के लिए अपनी भाभी के यहां कानपुर गए थे। सभाजीत घर पर अकेले थें।
बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर के पीछे खिड़की का ग्रिल तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और तीन कमरों में रखी अलमारियों, बक्सों और कीमती सामान को लूट लिया। अनुमानित चोरी की राशि लगभग 35 लाख रुपये आंकी जा रही है। चोरी की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, सीओ भूपेश पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।