फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35 lakh loan given to three beneficiaries for employment

रोजगार के लिए तीन लाभार्थियों को दिया गया 35 लाख का ऋण

Wed, 23 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
35 lakh loan given to three beneficiaries for employment
आजमगढ़। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का डिजिटल माध्यम से शुभारंभ किया। वहीं कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के तहत तीन लाभार्थियों को 35 लाख के ऋण स्वीकृति के लिए प्रमाण पत्र दिया। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत महिलाओं को दर्जी ट्रेड में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में एनआईसी में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत दिलीप कुमार प्रजापति को कंप्यूटर असेंबल के लिए 15 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत संजीव कुमार गुप्ता को मशाला उद्योग के लिए 10 लाख, एक जनपद एक उत्पाद योजनांतर्गत रमेश चंद को रेशमी साड़ी व्यवसाय के लिए 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत लक्ष्मीना और रेनू श्रीवास्तव को दर्जी ट्रेड में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान एनआईसी में अग्रणी जिला प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेश यादव, सहायक प्रबंधक रामनवल, राजेश एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed