फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3.43 lakh prepaid consumers will not face power cuts if their balance reaches zero.

Azamgarh News: बैलेंस शून्य होने पर 3.43 लाख प्रीपेड उपभोक्ताओं की नहीं कटेगी बिजली

Sun, 26 Apr 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
3.43 lakh prepaid consumers will not face power cuts if their balance reaches zero.
आजमगढ़। एक किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शून्य बैलेंस होने पर भी निगम उनकी बिजली नहीं काटेगा। सरकार के इस निर्णय से मंडल के 3.43 लाख प्रीपेड उपभोक्ताओं लाभ होगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल की चारों सर्किल में विभिन्न भार के 14 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। मुख्य अभियंता इंजीनियर रामबाबू ने बताया कि अब तक 387301 उपभोक्ताओं के घरों से सामान्य मीटर को हटा कर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 384089 स्मार्ट मीटर प्रीपेड में परिवर्तित हो चुके हैंं। एक किलोवाट के 343460 उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को मोबाइल के तरह रिचार्ज कराना पड़ रहा है यानि जितने का रिचार्ज कराएंगे उतनी की बिजली का उपयोग कर पाएंगे। जिस उपभोक्ता का मीटर माइनस में चला जा रहा उसकी बिजली ऑटोमैटिक कट जा रही है। इससे खासकर गरीब व मध्यम वर्ग के उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

वह रोज़-रोज़ की कमाई से प्रीपेड मीटर के रिचार्ज के लिए पैसे नहीं जुटा पा रहे। अपनी रोजी-रोटी की व्यस्तता के कारण हमेशा उनमें बैलेंस चेक करने का समय या आदत नहीं है। इन सब समस्याओं को देखते हुए उर्जा मंत्री ने एक किलोवाट के घरेलू प्रीपेड उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मुख्य अभियंता ने बताया कि एक किलोवाट के घरेलू उपभोक्ताओं का प्रीपेड मीटर अब सामान्य पोस्ट पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा। जैसे वह पहले मासिक बिल भरते थे, वैसे ही 30 दिन पर या उससे पहले अपना प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराते रहेंगे। इस बीच अगर उनका बैलेंस शून्य रहेगा तब भी उनकी बिजली नहीं कटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के इस निर्णय से मंडल में एक किलोवाट तक के 343460 उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलेगा। घरेलू उपभोक्ताओं का प्रीपेड मीटर अब सामान्य/पोस्ट पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा। - इंजी. रामबाबू मुख्य अभियंता आजमगढ़ मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed