फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3410 planted corona vaccine relative to 2800

2800 के सापेक्ष 3410 लगवाया कोरोना का टीका

Fri, 09 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
3410 planted corona vaccine relative to 2800
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन काफी तेजी देखने को मिली। निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों ने शुक्रवार को भी टीकाकरण कराया। वहीं जिले में कोरोना का टीका अब मात्र छह सौ डोज ही बचा है। ऐसे में टीकाकरण की कवायद रूकने की संभावना बन गई है। शुक्रवार को कुल 3410 लोगों ने केंद्रों पर पहुंच कर अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीका की कमी हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले में कुल 4000 डोज ही बचा था। इसके सापेक्ष शुक्रवार को 28 बूथों पर टीकाकरण आयोजित किया गया। जबकि शुक्रवार को सभी 92 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाना चाहिए था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.संजय ने बताया कि शुक्रवार को टीके की कमी के चलते मात्र 28 बूथों पर ही टीकाकरण आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कुल 2800 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 3410 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को भी लक्ष्य से अधिक लोगों ने अपना टीकाकरण कराया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को मात्र दो बूथो जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल पर ही टीकाकरण का कार्य होगा। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिले के लिए कोरोना टीका का एलाटमेंट हो गए है। एक से दो दिन में पुन: पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध हो जाएगा। उसके बाद टीकाकरण सत्र पूर्व की भांति संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed