फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   34 cattle recovered from two places, three dead

Azamgarh News: दो स्थानों से बरामद हुए 34 गोवंश, तीन मृत मिले

Fri, 09 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
34 cattle recovered from two places, three dead
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वध के लिए ले जाए जा रहे 34 मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस मवेशियों व वाहनों को लेकर थाने आई। बरामद मवेशियों में तीन मिले। जबकि कई मरणासन्न अवस्था में पहुंच चुके थे। मृत मवेशियों को दफन कराने के साथ ही बीमार मवेशियों को पशु चिकित्सा विभाग की टीम से इलाज कराया गया। बाद में उन्हें गोशालाओं में पहुंचा दिया गया। उधर, मौके से दोनों वाहनों के चालक और खलासी फरार हो गए। रानी की सराय : थाना क्षेत्र के मझगावां ग्राम से गुजरे फोरलेन के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह एक डीसीएम ट्रक खराब हो गई। चालक व खलासी उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के पूछने पर चालक और खलासी ने ट्रक में मछली होने की बात बताई। जिस पर कुछ ग्रामीण जानकारी के लिए ट्रक पर चढ़े तो उसमें नौ मवेशी लदे दिखे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ऐसे में चालक व खलासी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों को बाहर निकाला। उनमें तीन मृत मिले। एक काफी बीमार था। वहीं पांच अन्य ठीक थे। इन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था। सगड़ी : जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने बनकट पुलिया के पास से एक 10 टायरा ट्रक को पकड़ा। इसमें 25 मवेशी लदे हुए थे। इन्हें भी पशु तस्कर कहीं वध के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने रोका तो चालक और खलासी गाड़ी किनारे खड़ी कर फरार हो गए। सभी बरामद मवेशियों को पुलिस थाने ले आई। उधर, पुलिस ने मृत मवेशियों को गड्ढा खोदवा कर दफन करा दिया। जबकि बीमार मवेशियों का पशु चिकित्साकर्मियों से इलाज करा कर देर शाम गोशाला में भिजवा दिया। दोनों मामलों में ट्रक मालिक, चालक व खलासी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई में पुलिस जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed