फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   34 arrested with illegal liquor and rectified spirits

अवैध शराब व रेक्टीफाइड स्प्रीट संग 34 गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
34 arrested with illegal liquor and rectified spirits
आजमगढ़। 15 अगस्त से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक जिले में भारी मात्रा में अवैध शराब व रेक्टीफाइल स्प्रीट के साथ कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह ने एडीजी जोन के निर्देश पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान 454 लीटर अवैध शराब, 40 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रीट के साथ ही एक तमंचा-कारतूस व एक स्कार्पियों की बरामदगी का दावा किया है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि एडीजी जोन वाराणसी के निर्देश पर 15 अगस्त से ही अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी के क्रम में शुक्रवार को जहानागंज पुलिस ने 200 लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के सामान 10 किग्रा यूरिया, 5 किग्रा नौशादर, 5 किग्रा फिटकरी, एक अदद स्कार्पियों व एक तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को पकड़ा। रानी की सराय थाना पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो, रौनापार पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक, जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन, बिलरियागंज पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो, फूलपुर कोतवाली पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक, कंधरापुर थाना पुलिस ने 9 लीटर कच्ची शराब संग एक, दीदारगंज पुलिस ने 85 शीशी अवैध देशी शराब संग दो, तहबरपुर पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब संग एक, महराजगंज पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब संग एक, सरायमीर पुलिस ने 82 शीशी अवैध शराब संग दो, देवगांव पुलिस ने 5 लीटर 32 शीशी शराब के साथ दो, बरदह पुलिस ने 32 शीशी अवैध देशी शराब संग एक, अहरौला पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब एक, मुबारकपुर पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब, 20 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब, 40 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रीट के साथ चार, सिधारी पुलिस ने 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो, शहर कोतवाली पुलिस ने 20 लीटर व 20 शीशी अवैध शराब के साथ तीन तथा निजामाबाद पुलिस ने 30 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed