फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   337 newly built polling places

87 मतदेय स्थल समायोजित, 337 नए बने मतदेय स्थल

Thu, 02 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
337 newly built polling places
आजमगढ़। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन के लिए राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गयी। जिसमें निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों से उन्हें अवगत कराया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सात सितंबर को वर्तमान संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के बाद शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। 15 सितंबर को कंट्रोल टेबल की इंट्री की जाएगी। 20 सितंबर को विधान सभा क्षेत्रवार सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों की सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। 25 सितंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कार्यालय द्वारा मतदेय स्थलों के प्रस्ताव अनुमोदन के लिए आयोग को प्रेषित किया जाएगा। मतदेय स्थल संभाजन के लिए नई मतदेय स्थलों की सूची को रनिंग सीरियल नंबर दिया जाएगा। 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का संभाजन किया जाएगा, यदि मतदान केंद्र पर एक ही मतदेय स्थल है और मतदाता 1200 से अधिक हैं तो एक नया मतदेय स्थल बनेगा। यदि मतदान केंद्र पर एक से अधिक मतदेय स्थल है और किसी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता हैं तो अन्य मतदेय स्थल में समायोजित किया जाएगा। यदि किसी केंद्र पर अधिक मतदेय स्थल हैं तो कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ का आंकलन कर यदि भवन की उपलब्धता हो तो कुछ मतदेय स्थल दूसरे भवन में स्थानांतरित किए जाएंगे। किसी मतदेय स्थल पर 300 से कम मतदाता नहीं होगें। डीएम ने बताया कि जनपद के 10 विधानसभा क्षेत्रों में नौ मतदान केंद्र व 337 मतदेय स्थलों की वृद्धि हुई है। जनपद में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थल 372 हैं, 87 सामायोजित किए गए हैं। 337 नए बनाए गए जबकि जर्जर भवन, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व अन्य कारणों से बदले गए भवनों की संख्या 19 है। इस मौके पर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक डा. संग्राम यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed