फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   33 cases have been registered in the last three years, and action has been taken against more than 85 people so far

Azamgarh News: पिछले तीन वर्षों में 33 प्रकरण दर्ज, अब तक 85 से अधिक लोगों पर हुई कार्रवाई

Fri, 31 Oct 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
33 cases have been registered in the last three years, and action has been taken against more than 85 people so far
आजमगढ़। जिले में धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ईसाई मिशनरियों सहित अन्य धर्मों से जुड़े लोग गरीबों को लालच और चमत्कारों के जरिए धर्म बदलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्य पहले गुपचुप तरीके से किया जाता था, लेकिन अब इसमें शामिल लोगों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। पिछले तीन वर्षों में धर्मांतरण के 33 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, अब तक 85 से अधिक लोगों पर कार्रवाई भी हुई है।
विज्ञापन

जिले में ईसाई धर्म से जुड़ने वालों की संख्या बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। मिशनरियों से जुड़े लोग गरीब और दलित तबके को आर्थिक सहायता और चमत्कार दिखाने के बहाने अपने प्रभाव में लेते हैं। धीरे-धीरे ब्रेनवॉश कर उन्हें निर्धारित स्थलों पर एकत्र कर धर्मांतरण कराया जाता है। प्रशासन की निष्क्रियता के चलते ऐसे लोग अब खुलकर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में धर्मांतरण के 14 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 60 लोगों के नाम सामने आए और 55 गिरफ्तारियां हुईं। वर्ष 2024 में 12 मामले दर्ज हुए, जिनमें 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, वर्ष 2025 में अब तक सात मामले उजागर हुए हैं, जिनमें 23 नामजद मुकदमे दर्ज हुए और 18 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों से जहां सामाजिक सौहार्द पर असर पड़ रहा है, वहीं प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर आमजन में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

इन थाना क्षेत्रों में आते हैं अधिक मामले
आजमगढ़। जिले में लगभग हर माह एक दो केस सामने आते हैं। सबसे अधिक मामले रौनापार, निजामाबाद, महाराजगंज, देवगांव, मेंहनगर, अहरौला व पवई आदि थाना क्षेत्रों में मामले उजागर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मांतरण से जुड़े लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाती है। जिन स्थानों पर ऐसे मामले उजागर हुए हैं, वहां की पुलिस गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed