फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3205 ne karaaya teekaakaran

चौथे चरण में बढ़ा आकड़ा, 3205 ने कराया टीकाकरण

Fri, 29 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
3205 ne karaaya teekaakaran
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण में शुक्रवार को ज्यादा ही उत्साह देखने को मिला। सर्दी ज्यादा होने के बादवजूद 25 केंद्रों के 41 बूथों पर 4341 लोगोें को टीके लगाए जाने थे। इसमें से 3205 हेल्थ वर्करों ने अपना टीकाकरण कराया। कुल 73.83 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोविड टीकाकरण अभियान चलाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि शासन ने छूटे लोगों को टीकाकरण का मौका न देने का आदेश जारी किया है। ऐसे में उम्मीद है कि अब आगे के टीकाकरण तेजी से होगा। पहले दिन 73 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था। दूसरे दिन 68.07 प्रतिशत तो तीसरे दिन 65.20 प्रतिशत टीकाकरण का आकड़ा रहा। शुक्रवार को यह आंकड़ा 73.83 फीसदी तक पहुंच गया। टीकाकरण कराने वाले प्रमुख हेल्थ वर्करों में डॉ. आमोद कुमार, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. आशीष, डॉ. गोविंद गुप्ता, विपिन पाठक, एके मालवीय आदि शामिल रहे। बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से टीकाकरण कराने का प्रकरण सामने आने के बाद शुक्रवार को कुछ ज्यादा ही सतर्कता रही। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने महिला अस्पताल व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। ठेकमा संवाददाता के अनुसार स्थानीय पीएचसी पर शुक्रवार को 108 लोगों का टीकाकरण किया गया। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार सीएचसी अतरौलिया पर शुक्रवार को 164 और मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर सीएचसी पर 116 लोगों का टीकाकरण हुआ। लालगंज संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को 75 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed