{"_id":"5c8bf003bdec2214380c2b11","slug":"31552674819-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षकों की बल्ले-बल्ले, कापियों में मिलने लगे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षकों की बल्ले-बल्ले, कापियों में मिलने लगे नोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हनी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के कापियों में अब नोट मिलने का क्रम शुरू भी शुरू हो गया है। खास तौर से इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान के प्रत्येक कापियों में 100-50 का नोट मिलने से परीक्षकों की बल्ले-बल्ले है। वहीं कई कापियों में पास करने की अपील के साथ ही मार्मिक पत्र भी लिखा मिल रहा है। कापियों में मिले नोट से परीक्षक अब मूल्यांकन केंद्रों पर पार्टी भी मना रहे है।
यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन को जिले में चार केंद्र बनाये गये है। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज व शिब्ली इंटर कालेज पर इंटरमीडिएट की कापियां जांची जा रही है। वहीं डीएवी इंटर कालेज व इंटर कालेज सठियांव पर हाईस्कूल की कापियां जंच रही है। 10 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन का शुक्रवार को पांचवां दिन था। शुरूआत की कापियों में जहां नोट नहीं मिल रहे थे और सिर्फ इक्का दुक्का कापियों पर पास करने की अपील लिखी मिल रही थी वहीं शुक्रवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान व हाईस्कूल विज्ञान विषयों के ज्यादातर कापियों में 100-50 के नोट मिले। नोट मिलने से परीक्षकों की बल्ले-बल्ले रही। परीक्षकों ने कापियों से मिले नोट मूल्यांकन केंद्रों पर ही पार्टी मनाने में खर्च कर रहे है। वहीं एक केंद्र पर मिली छात्रा की कापी में मार्मिक पत्र लिख मिला। जिसमे छात्रा ने लिखा कि मैं बहुत गरीब हूं, मां की मौत हो चुकी है, सर जी किसी भी तरह पास कर दीजिए। वहीं एक अन्य कापी में दया करने की अपील लिखी हुई थी। शेरो शायरी व लव लेटर, फिल्मी गाने व डायलॉक तो ज्यादातर कापियों में लिखे मिल रहे है।
अब तक जांची गई 2.86 लाख कापियां
आजमगढ़। यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन के क्रम में अब तक 2 लाख 86 हजार 926 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। शुक्रवार को पांचवे दिन तक राजकीय बालिका इंटर कालेज पर 74805, डीएवी इंटर कालेज पर 71184, शिब्ली इंटर कालेज पर 62097 व इंटर कालेज सठियांव पर 78840 कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका था। पांचवे दिन भी सभी डिप्टी हेड व परीक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचे थे। कुल तैनात किए गए 332 डिप्टी हेडो में मात्र 214 डिप्टी हेड व 2991 परीक्षकों में 1158 परीक्षक ही उपस्थित रहे।