फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बीएसए ने नहीं उठाया फोन तो कार्यालय पर चढ़े भाजपाई

बीएसए ने नहीं उठाया फोन तो कार्यालय पर चढ़े भाजपाई

Thu, 14 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने नहीं उठाया फोन तो कार्यालय पर चढ़े भाजपाई
आजमगढ़। विद्यालय की मान्यता को लेकर बीएसए कार्यालय में गुरुवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। बीएसए के फोन नहीं उठाने पर भाजपाई कार्यालय पहुंच गए। बीएसए के साथ भाजपा नेताओं ने तू-तू, मैं-मैं भी हुई। कार्यालय कर्मी व कुछ अन्य लोगों ने भाजपा नेताओं को किसी तरह कक्ष से बाहर निकाला।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मंत्री ध्रुव सिंह ने किसी काम से गुरुवार को बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय के मोबाइल पर फोन किया था। बीएसए ने किसी कारण से फोन नहीं उठाया। बीएसए के फोन न उठाने पर जिला मंत्री समर्थकों के साथ बीएसए कार्यालय पहुंच गए। उस दौरान बीएसए अपने कार्यालय में विधान सभा में विधायक नफीस अहमद द्वारा पूछे गए प्रश्रों के जवाब तैयार करा रहे थे। बीएसए के अनुसार कार्यालय में घुसते ही भाजपा जिला मंत्री ने तुम तड़ाक से बात शुरू की। बीएसए ने अपनी व्यस्तता की बात कही तो जिला मंत्री उनकी तरफ तेजी से बढ़ने लगे। इस बीच कार्यालय के कर्मी व कुछ अन्य लोग भी आ गए और भाजपा नेता को पकड़ कर बाहर ले गए। इसके बाद भाजपा नेता ने उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धरने पर बैठने की बात कही और जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को भी मौके पर बुला लिया। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्रा समेत अन्य नेताओं के पहुंचने पर घंटों बीएसए कार्यालय में वार्ता हुई। इसके बाद भाजपा नेता कार्यालय से उठकर चले गए। बीएसए ने बताया कि किसी विद्यालय की मान्यता से संबंधित फाइल लेकर वे आये थे लेकिन आते ही भड़क उठे। अब फोन न उठने पर वे इतना क्यो भड़क उठे यह समझ से परे है। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा ने बताया कि कोई बड़ी बात नहीं थी न ही कोई विवाद ही हुआ है। सिर्फ फोन न उठाये जाने पर जिला मंत्री वहां पहुंच गये थे। जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रकरण को समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed