फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए पुन: जारी हुई नोटिस

साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए पुन: जारी हुई नोटिस

Thu, 03 Jan 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए पुन: जारी हुई नोटिस
आजमगढ़। मुबारकपुर स्थित ईशमार्ग संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिना योग्यता के ही मृतक आश्रित के रूप में तैनात हुए शिक्षक को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए पुन: नोटिस जारी की गई है। पूर्व में जारी नोटिस पर शिक्षक उपस्थित नहीं हुआ था, जिसके चलते पुन: नोटिस जारी करने की डीआईओएस ने कवायद किया है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन गंगुवा गोपालपुर गांव निवासी चंद्रभान राजभर ने शिकायत किया था कि ईशमार्ग संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर 2014 में मृतक आश्रित के रुप में तैनात दुर्गेश पांडेय बिना योग्यता के ही तैनाती पा गए है। ऐसे में उनकी नियुक्ति ही फर्जी है। इस शिकायत पर डीआईओएस ने जांच कमेटी गठित कर प्रकरण की जांच भी कराया। जिसमें जांच कमेटी ने दुर्गेश पांडेय के नियुक्ति को वैध नहीं पाया। वहीं शिक्षक दुर्गेश पांडेय अपनी नियुक्ति मृतक आश्रित शासनादेश के अनुरूप होने का दावा कर रहे है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद डीआईओएस ने 15 दिसंबर को ही पत्र जारी कर दुर्गेश पांडेय को साक्ष्य के साथ प्रस्तुत होने का निर्देश दिया था। निर्धारित तिथि तक दुर्गेश पांडेय साक्ष्य समेत उपस्थित नहीं हुए। जिस पर डीआईओएस ने 1 जनवरी को पुन: नोटिस जारी कर 7 जनवरी को साक्ष्य के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि निर्धारित समय तक नोटिस का जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed