फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   त्यौहार में खलल डालने वालों पर रखें नजर

त्यौहार में खलल डालने वालों पर रखें नजर

Sun, 19 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
त्यौहार में खलल डालने वालों पर रखें नजर
आजमगढ़। आगामी त्यौहारों में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न उत्पन्न होने पाए, सभी समुदाय के लोग अपने-अपने पर्व को शांति पूर्वक मनाएं और आनंद लें। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए रविवार को सर्किट हाउस में अपर पुलिस महानिदेशक पीवी रामा शास्त्री ने अधिकारियों के साथ बैठकर तैयारियों की समीक्षा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्यौहार में खलल डालने वालों पर सख्त नजर रखी जाए। माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। एडीजी वाराणसी जोन ने संवेदनशील स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा 22 अगस्त को और भाई-बहन का पावन पर्व रक्षाबंधन 26 अगस्त को पड़ेगा। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की वजह से इन पर्वों की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। ऐसे में सरकार और अधिकारी कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते। इसीक्रम में रविवार को एडीजी वाराणसी जोन पीबी रामा शास्त्री जिले में पहुंचे और सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा किया। बकरीद पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में कुर्बानी पर अदालत ने रोक लगा दी है। वर्षों पुरानी यह परंपरा अब तक कायम है। पुलिस जहां कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराती है। वहीं समुदाय के लोग कुर्बानी करने का हर संभव प्रयास करते हैं। इसको लेकर बकरीद पर यहां की संवेदनशीलता कुछ ज्यादा ही रहती है। इसके अलावा पशु तस्करी और वध का भी मामला बीच-बीच में आते रहता है। इस पर भी रोक लगाना चुनौती भरा है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एडीजी ने कहा कि ऐसे सभी स्थानों की पहचान कराकर यहां पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात कर दी जाए। ताकि कोई गड़बड़ वाली स्थिति न उत्पन्न होने पाए। अपराध की समीक्षा के दौरान एडीजी जिले की पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह से संतुष्ट दिखे। उन्होंने टापटेन के अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ अदालत में चल रहे मुकदमों की पैरवी करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीआईजी आजमगढ़ परीक्षेत्र विजय भूषण, एसपी रविशंकर छवि, एसपी सिटी सुभाषचंद्र गंगवार, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ट्रैफिक मो. तारिक के अलावा सभी सीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed