फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विद्यालय बना शराबियों और जुआरियों का अड्डा

विद्यालय बना शराबियों और जुआरियों का अड्डा

Fri, 17 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय बना शराबियों और जुआरियों का अड्डा
फरिहा। स्वतंत्रता दिवस पर हर जगह स्वच्छ वातावरण में झंडारोहण किया गया लेकिन निजामाबाद तहसील के सरायभाऊ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंदपुर में बच्चों को गंदगी के बीच स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनानी पड़ी। इस बात को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। 15 अगस्त के दिन भी बजबजाती नालियों और विद्यालय परिसर के अंदर जगह-जगह कूड़े के अंबार के बीच बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनानी पड़ी। विद्यालय प्रशासन से लेकर किसी को फिक्र नहीं है। स्कूली बच्चे बजबजाती नालियों के बीच प्रतिदिन रहते हैं। एक तरफ सरकार द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सराय भाऊ का यह प्राथमिक विद्यालय स्वच्छता अभियान का मखौल उड़ा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान राम बुझारत यादव, अध्यापक, अध्यापिकाओं ने बताया कि प्रधानाचार्य महोदय महीने में दो से तीन बार स्कूल पर आते हैं। शिक्षा विभाग में उनकी पकड़ होने के नाते अधिकारी भी डरते हैं। जिसकी वजह से मनमाने तरीके से नौकरी करते हैं। स्कूल का गेट और बाउंड्रीवाल कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण शराबियों और जुआरियों का अड्डा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाचार्य की मनमानी की वजह से दिन प्रतिदिन स्कूल की अहमियता कम होती जा रही है। साफ सफाई और कूड़े के अंबार की अभिभावकों ने नाराजगी ग्राम प्रधान से किया। तब ग्राम प्रधान ने आनन-फानन में लगभग आठ बजे के करीब हल्की-फुल्की सफाई करवा कर झंडारोहण कराया गया। इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed