फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मॉक ड्रिल के लिए चार टीमें बनाई जाएंगी

मॉक ड्रिल के लिए चार टीमें बनाई जाएंगी

Sat, 09 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के लिए चार टीमें बनाई जाएंगी
आजमगढ़। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 14 जून को बाढ़ से बचाव की तैयारियों के लिए होने वाले मॉक ड्रिल के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। कहा कि मॉक ड्रिल के लिए चार टीमें बनाई जाएंगी। प्रत्येक टीमें अपने प्रापर ड्रएस में रहेंगई। सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि मॉक ड्रिल के लिए नदी के सबसे नजदीक गांव का निरीक्षण कर उसका चयन करें। मॉक ड्रिल के समय चिकित्सीय दल, कैम्प तथा एम्बुलेन्स की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जो लोग बाढ़ में फंसे हैं उनके लिए पानी, खाद्यान्न आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बचाव की तैयारी के लिए कन्ट्रोल रूम की स्थापना होगी जिसमें गांववार लोगों की सूची भी रहेगी। मॉक ड्रिल के समय फायर बिग्रेड की टीम, बाढ़ खंड, राजस्व विभाग, पुलिस, आपूर्ति, पशु चिकित्सा, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका और बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।मॉक ड्रिल ऐसा लगना चाहिए कि जैसे वास्तव में बाढ़ आने पर किया जाता है। मॉक ड्रिल के समय हेल्मेट, डण्डा, लाइफ जैकेट, दस्ताने, मास्क आदि की व्यवस्था रहनी चाहिए। एसपी रवि शंकर छवि, सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय, एडीएम वित्त-राजस्व बीके गुप्ता, सभी एसडीएम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed