फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीसीटीवी कैमरों की नजर में जांची जाएंगी उतर पुस्तिकाएं

सीसीटीवी कैमरों की नजर में जांची जाएंगी उतर पुस्तिकाएं

Thu, 15 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की नजर में जांची जाएंगी उतर पुस्तिकाएं
आजमगढ़। यूपी बोर्ड के परिक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से जनपद में स्थापित चार मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू होगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने कहा कि मूल्यांकन केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा नियुक्त डीएचई/परीक्षक अपने विद्यालय से 16 मार्च को कार्यमुक्त होकर 17 मार्च की सुबह 10 बजे संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन अवधि में वाह्य व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा और फोटोग्राफी वर्जित रहेगी। विद्यालय के मुख्य गेट पर परिचारक की ड्यूटी लगाई जाए। डीएचई/परीक्षक के 17 मार्च को मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित न होने पर उसे अनुपस्थित मानते हुए परिषदीय विनियमों के तहत उसके विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन कार्य में लगे डीएचई/परीक्षकों के चिकित्सीय अवकाश पर रहने की स्थिति में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित चिकित्सीय बोर्ड की संस्तुति पर ही चिकित्सीय अवकाश मान्य होगा। मूल्यांकन अवधि में डीएचई/परीक्षक अपने मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे और न ही किसी भी उत्तर पुस्तिका की फोटोग्राफी करेंगें और न ही उत्तर पुस्तिका में लिखे आपत्ति डजनक शब्दों को प्रचारित करेंगे। यदि ऐसी स्थिति पाई जाती है तो संबंधित एचई/परीक्षक के विरूद्ध अनुशासनिक/विधिक कार्रवाई की जाएगी। समस्त प्रधानाचार्यगण का निर्देशित किया जाता है कि परिषद द्वारा नियुक्त डीएचई/परीक्षकों की नियुक्ति के लिफाफे 15 मार्च को कार्यालय से अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed