फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनपद के 21 ब्लाकों में होगा उपनिर्वाचन

जनपद के 21 ब्लाकों में होगा उपनिर्वाचन

Sun, 04 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जनपद के 21 ब्लाकों में होगा उपनिर्वाचन
आजमगढ़। जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों के रिक्त पड़े पदों के लिए उप निर्वाचन का कार्य 22 फरवरी को होगा। इस उप निर्वाचन में जिले 22 ब्लाकों में 21 ब्लाकों में उप निर्वाचन का कार्य कराया जाएगा। जिसमें आठ प्रधान, चार बीडीसी और 145 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन होगा।
विज्ञापन

जिसके तहत फूलपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बौसा डीह, पल्हना की इस्माईलपुर भरथीपुर, बिलरियागंज की हेंगाईपुर, पवई की खंडौरा और गोधना, मिर्जापुर की मधुरामपुर, पल्हनी की कोठरा और ठेकमा विकास खंड की रवनिया ग्राम पंचायत शामिल हैं। जिनमें ग्राम प्रधान पद के लिए उपनिर्वाचन होगा। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के होने वाले उपनिर्वाचन में मार्टीनगंज विकास खंड के लारपुर बक्सू, हरैया विकास खंड के बैजाबारी, पल्हना विकास खंड के महादेवपारा और अतरौलिया विकास खंड की रतुआपार प्रथम में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होना है। इसके अलावा 145 ग्राम पंचायत सदस्य पद जो पूर्व से ही खाली चल रहे हैं। उनके लिए भी निर्वाचन का कार्य होगा।
विज्ञापन


उपनिर्वाचन के लिए 21 निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती
आजमगढ़। जनपद में रिक्त ग्राम पंचायत प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर 22 फरवरी को उपनिर्वाचन होना है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह 21 अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी और 21 सहायक निर्वाचन अधिकारी को विकास खंड के निर्वाचन के लिए नियुक्त किया है। इसके साथ ही पांच निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को आरक्षित किया गया है। उन्होने निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को आदेश दिए हैं कि वे उप निर्वाचन को निर्धारित समय सारणी के अनुसार सकुशल रूप से संपन्न कराएंगे। उप निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने नौ प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों की भी तैनाती की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फरवरी तक प्रस्तुत करें आयकर आगणन शीट
आजमगढ़। मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में आयकर की परिधि में आने वाले सभी पेंशनर 20 फरवरी तक अपना आयकर आगणन शीट बचत विवरण के अभिलेखों सहित कोषागार में प्रस्तुत करें। जिन संबंधित पेंशनरों द्वारा उक्त अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जाएगा तो उनके माह फरवरी की पेंशन में से नियमानुसार आयकर की कटौती कर ली जाएगी। ब्यूरो


नेशनल मानीटर भारत सरकार आज करेंगे सुरहन का स्थलीय सत्यापन
आजमगढ़। नेशनल लेबल मानिटर भारत सरकार प्रदोष शर्मा चार फरवरी को मार्टीनगंज विकास खंड के सांसद आदर्श ग्राम सुरहन का सुबह 10.30 बजे स्थलीय सत्यापन करेंगे। इसके बाद अपराह्न 1.30 बजे से तीन बजे तक राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत इंटेंसिब विकास खंड ठेकमा कार्यालय का निरीक्षण और कार्यक्रम की समीक्षा करने के बाद जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed