फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अपने संघर्षो के बल कई पदों पर रहे ज्ञानी जैल सिंह

अपने संघर्षो के बल कई पदों पर रहे ज्ञानी जैल सिंह

Sun, 31 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
अपने संघर्षो के बल कई पदों पर रहे ज्ञानी जैल सिंह
भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की जयंती रविवार को पूर्वांचल जनमोर्चा और अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित रिक्शा स्टैंट पर धूमधाम से मनाई गई। उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेलाल अहमद बेग ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एक गरीब घर पैदा हुए थे। उन्होंने अपने संघर्षो की बदौलत मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और भारत के राष्ट्रपति रहे। उनका राजनैतिक संघर्षमय जीवन आम नागरिकों के लिए अनुकरणीय है। इंजीनियर राम नरायन शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान देश भक्त बताया। पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव ने उनके पद चिन्हों पर चलने का आहवान किया। पूर्वांचल जनमोर्चा के अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति दबे-कुचले और गरीबों के मार्ग दर्शक थे। इस दौरान गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर संतलाल विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, पद्माकर लाल वर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, बीडी कुमार, संगीता गौतम, उर्मिला प्रजापति, विमला, पुष्पा सरोज, शंकर गोंड, इंद्रजीत विश्वकर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed