फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिजली कटौती पर भड़का आक्रोश, बाजार बंद

बिजली कटौती पर भड़का आक्रोश, बाजार बंद

Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती पर भड़का आक्रोश, बाजार बंद
पवई । बिजली कटौती समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पवई, मिल्कीपुर, मित्तूपुर, सुमाडीह आदि के व्यापारियों ने सुबह से शाम तक बाजार बंद रखा और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। शाम तक बाजार बंद रहा, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पवई बाजार में बिजली कटौती और जर्जर तारों आदि को बदलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार बंद रखने की चेतावनी दी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार व्यापारियों ने सुबह से ही बाजार बंद रखा। रामलीला मंच पर एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। व्यापारियों ने कहा कि तार जर्जर हो गए हैं। आए दिन टूट कर गिरते हैं और दुर्घटना का कारण बनते हैं। रामलीला शुरू होने से पहले इसे बदला जाए। क्षेत्र की लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो। टूटे खंभे और जले ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं। पवई विद्युत केंद्र पर अधिकारी और कर्मचारी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर राधेश्याम सिंह, ओंकार नाथ यादव, सतीश यादव, मोतीलाल यादव, गुरु प्रसाद भोजवाल, मोनू, रामफल मौर्य, प्रकाश, सुरेश, जितेंद्र ,चंदन, सोहराब, अब्दुल करीम, शाह आलम, शिवप्रसाद, पंकज, शिवप्रसाद, दीपक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव का आदेेश का भी विद्युत कर्मियों पर असर नहीं
कोयलसा ब्लाक परिसर में नहीं लगा ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
बूूढ़नपुर। कोयलसा विकास खंड परिसर में स्थित कार्यालयों और आवासों में बिजली उपलब्ध कराने के लिए 2008 बसपा शासन काल में विधायक सुरेंद्र मिश्रा ने ट्रांसफार्मर और कनेक्शन के लिए दो लाख 11 हजार रुपये का भुगतान विद्युत विभाग को दिया। विभाग ने ट्रांसफार्मर तो लगा दिया लेकिन कार्यालयों और आवास में कनेक्शन नहीं दिया। जिसके कारण यह ट्रांसफार्मर शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव उर्जा आलोक कुमार ने कोयलसा विकासखंड परिसर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग के जेई शंकर प्रसाद को फटकार लगाते हुए कार्यालयों और आवासों में कनेक्शन कर मीटर लगाने का निर्देश दिया था।15 दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी कोई काम नहीं हुआ है। खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि यहां पर विद्युत लगाने के लिए एसडीओ स्तर पर काफी शिकायतें की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जेई शंकर प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के चलते अभी कनेक्शन नहीं किया जा सका। जल्द ही सभी कार्यालयों और आवासों का कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।


बिजली विभाग के खिलाफ अनशन समाप्त
लाटघाट। लाटघाट चौक पर बिजली कटौती को लेकर तीन दिन से चल रहा किसानों और व्यापारी का अनशन तीसरे दिन समाप्त हो गया। बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेता दिग्विजय राय गांधी के नेतृत्व में अनशन शुरू कर दिया था। सोमवार रात को ही चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह और अवर अभियंता धीरज सिंह पटेल ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया।


बिजली विभाग के खिलाफ छठें दिन धरना समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर (मालटारी) पर बिजली कटौती को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनांदोलन समिति के प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में चल रहा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना छठें दिन मंगलवार को समाप्त हो गया। धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी को मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ओम प्रकाश राय ने कहा कि अघोषित कटौती बंद की जाए, शेड्यूल के अनुसार 18 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। गोठा(मऊ) उपकेंद्र से जुड़े लाटघाट, मऊ कुतुबपुर एवं मालटारी उपकेंद्रों के जर्जर तार और खंभे तत्काल बदले जाए। एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जो समस्या यहां से हल होने लायक है उसको हल कर दिया जाएगा। इस मौके पर राघवेंद्र राय, उत्कर्ष राय, इंद्रभूषण यादव, राजेश गुप्ता, लालमन यादव, जगदीश यादव, नदीम अहमद, नन्नू खान, आशीष प्रजापति, गोपाल राय, रत्नेश राय, तेजबर सिंह, बसंती मौर्या, आयशा, सुजीत दुबे, राजेश राय, रामकुंवर यादव, रामदयाल त्यागी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed