{"_id":"5957e19e4f1c1be07f8b4b9a","slug":"31498931614-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल किया जागरुक, बूथ दिवस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल किया जागरुक, बूथ दिवस आज
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। सघन पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शनिवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान दो जुलाई को लोगों से अपने-अपने बच्चों को बूथों पर ले जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का अनुरोध किया।
सघन पल्स पोलियों अभियान के लिए शनिवार को मातबरगंज स्थित जिला महिला चिकित्सालय से जनजागरूकता रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गई। इस दौरान लोगों से बूथ दिवस पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर ले जाकर पोलियो खुराक पिलाने का अनुरोध किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी ने बताया कि दो जुलाई 2017 को जनपद के 2402 पोलियों बूथों पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियं की खुराक पिलाई जाएगी।
तीन से सात जुलाई के बीच पोलियों खुराक से छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने आम जनता से बच्चों को खुराक पिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्यचिकित्सा अधीक्षिका डा. अमिता अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय सहित डाक्टर तथा स्टाफ मौजूद रहे।