फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   313 kiln operators started the road without paying regulation fees

313 भट्ठा संचालकों ने बिना विनियमन शुल्क दिए शुरू की पथाई

Tue, 05 Jan 2021 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
313 kiln operators started the road without paying regulation fees
आजमगढ़। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 313 ईंट-भट्टो पर 233.80 लाख रुपये विनियमन शुल्क बकाया है। इसे जमा करने के लिए सभी भट्ठा संचालकों को निर्देश दिए गए थे। निर्देशों की अवहेलना कर भट्ठा संचालकों की ओर से बिना इसे जमा किए भट्ठों का संचालन शुरू कर दिया गया। इस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने इन भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम और खान निरीक्षक को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

भट्ठा संचालकों को प्रतिवर्ष संचालन के लिए विनियमन शुल्क जमा करना होती है। वित्तीय वर्ष 2021 में कुल 501 भट्ठों का संचालन हो रहा है। इन भट्ठा संचालकों को दिसबर तक विनियम शुल्क 430.50 लाख रुपये जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसमें 188 भट्ठा संचालकों की ओर से 196.70 लाख की धनराशि जमा की गई। 313 भट्ठा संचालकों पर अभी भी विनियमन शुल्क के 233.80 लाख रुपये बकाया हैं। बार-बार निर्देश देने के बाद भी उक्त भट्ठा संचालकों की ओर से धनराशि जमा नहीं की गई। वहीं, इन भट्ठा संचालकों की ओर से धनराशि जमा किए बिना संचालन भी फिर से शुरू कर दिया गया है। इस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद ने संबंधित तहसील के एसडीएम और खान निरीक्षक को भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed