फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   310192 cusecs of water is being discharged into the river from three barrages.

Azamgarh News: तीन बैराजों से नदी में 310192 क्यूसेक पानी हो रहा डिस्चार्ज

Mon, 26 Aug 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
310192 cusecs of water is being discharged into the river from three barrages.
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को बदरहुआ नाले पर 10 तो डिघिया नाले पर 14 सेमी का बढ़ाव दर्ज किया गया। तीन बैराजों से नदी में 310192 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। गांव के रास्तों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

देवारा क्षेत्र में चार दिनों से लगातार घाघरा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसके कारण देवारावासी सहमे हुए हैं। पानी तेजी से गांव की तरफ बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत हाजीपुर, चक्की, देवारा खास राजा, शाहडीह, बांका, बुढ़नपट्टी, सोनौरा, मानिकपुर, अभन पट्टी, अराजी अजगरा मगरवी के आसपास बाढ़ का पानी भर गया है। रास्तों पर पानी भरने से आवागमन बाधित है। देवारा खास राजा गांव के पूर्व प्रधान पल्टन यादव ने बताया गांव के रास्तों को ऊंचा करने के लिए कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाढ़ के पानी से गांव चारों तरफ से घिर गए हैं। प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित हाजीपुर में एक, देवारा खास राजा में पांच, चक्की में आठ, बांका में तीन, साहडीह में चार, भदौरा में चार, मसर्की में एक, बेलहिया में छह, मानिकपुर व सोनोरा में तीन-तीन सहित कुल पचास नावें चलाई जा रही है। अन्य जगहों पर जरूरत पड़ने पर लगाने की बात राजस्व निरीक्षक रामसुंदर यादव और समृद्धि राम द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से छोटी नाव चलाई जा रही है जबकि यहां पर बड़ी नावों की आवश्यकता है। महुला से लेकर हैदराबाद तक बांध से पानी सट चुका है। सभी गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ गया है। बदरहुआ नाले पर शनिवार की शाम चार बजे जलस्तर 72.52 मीटर से 10 सेमी बढ़कर रविवार को 72.62 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर 71.60 मीटर से 14 सेमी बढ़कर 71.74 मीटर हो गया। बदरहुआ का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है। डिघिया नाले पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। नदी में गिरिजा बैराज से 150636 शारदा बैराज से 146172 और सरयू बैराज से 13384 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण
लाटघाट। डीएम विशाल भारद्वाज ने रविवार को मातहत अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित 15 गांव हैं। इसमें 50 नावें चलाई जा रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर नावों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मातहतों के निर्देशित किया कि पशुओं के चारे, गांव में दवा, पानी की व्यवस्था मुकम्मल की जाए। उन्होंने महुला से गांगेपुर, हाजीपुर चक्की, चक्की हाजीपुर बांका, बुढ़नपट्टी, शाहडीह, सोनौरा, मानिकपुर आदि बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस मौके पर एडीएम वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार, तहसीलदार विवेकानंद दुबे, एक्सईएन वाढ़ खंड अरुण सचदेवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed