Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   301 new transformers will be installed, capacity will increase by 2149

Azamgarh News: 301 नए ट्रांसफॉर्मर लगेंगे, 2149 की बढ़ेगी क्षमता

Mon, 31 Mar 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
301 new transformers will be installed, capacity will increase by 2149
आजमगढ़। मंडल में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभाग ने 54 करोड़ का प्रस्ताव किया है। इसमें 301 नए ट्रांसफॉर्मर लगाने और 2149 की क्षमता वृद्धि करने की योजना तैयार की गई है। पॉवर कारपोरेशन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल की चारों सर्किलों में विभिन्न भार के करीब 14 लाख उपभोक्ता हैं। नए बिजनेस प्लान के तहत बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने की निगम की योजना है। मंडल में सभी सर्किलों में नए ट्रांसफॉर्मर लगाने और पहले से लगे ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि करने के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय से प्रस्ताव मांगा गया था।
विज्ञापन

बिजनेस प्लान 2025-26 में नए ट्रांसफॉर्मर लगाने और पहले से लगे ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि करने का प्रस्ताव आ चुका है। आजमगढ़ प्रथम में 93, आजमगढ़ द्वितीय में 136, मऊ में 25 और बलिया में 47 नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न क्षमता के इन ट्रांसफॉर्मरों को लगाने में 14.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पहले से लगे 2149 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि करने का प्रस्ताव आया है।

इसमें आजमगढ़ प्रथम से 462, आजमगढ़ द्वितीय से 522, मऊ से 187 और बलिया से 978 को शामिल किया गया है। इस पर 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा। इससे निर्बाध बिजली आपूर्ति में निगम को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed