फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   30 people bought cartridges in Ambedkar Nagar on seven fake licenses

Azamgarh News: सात फर्जी लाइसेंस पर 30 लोगों ने अंबेडकर नगर में खरीदे कारतूस

Thu, 21 Aug 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
30 people bought cartridges in Ambedkar Nagar on seven fake licenses
आजमगढ़। जनपद के सात फर्जी लाइसेंस पर 30 लोगों ने अंबेडकर नगर जनपद से कारतूसों की खरीदारी की है। अंबेडकर नगर पुलिस से मांगी गई आख्या पर डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने एसडीएम और सीओ की टीम बनाकर दुकानों की जांच के निर्देश दिए हैं। अंबेडकर नगर जिले की हंसवर पुलिस ने शुक्रवार को बसखारी के अनुराग यादव को अवैध पिस्टल संग गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अकबरपुर कोतवाली के बगल अवध गन हाउस से भारी मात्रा में कारतूस खरीदते हैं। इसके बाद पुलिस ने अन्य गन हाउसों की जांच की।
विज्ञापन

अवध गन हाउस से आजमगढ़ जिले के 30 लोगों ने बड़े पैमाने पर कारतूस खरीदे हैं। 2025 में सील होने के पहले 4,300 कारतूस बेचे गए हैं। मिले सात फर्जी लाइसेंस अतरौलिया, अहरौला और पवई क्षेत्रों के हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को पत्र भेजकर फर्जी मिले लाइसेंसों के बारे में जानकारी मांगी। हालांकि पुलिस अभी फर्जी लाइसेंसधारकों के नाम उजागर नहीं कर रही है। लेकिन डीएम को भेजे गए पत्र पर जिले में कार्रवाई शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने हर क्षेत्र के एसडीएम और सीओ को अपने क्षेत्र में स्थित शस्त्र लाइसेंस की दुकानों में कारतूसों के क्रय और विक्रय की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पोस्ट आॅफिस में आए खोखा कारतूसों के मामले में तीन साल बाद भी कार्रवाई नहीं

जनपद में लगभग तीन साल पूर्व कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव की दरौरा कालोनी के एक पते पर छत्तीसगढ़ से खोखा कारतूस पोस्ट आॅफिस के जरिये भेजे गए थे। पोस्टमैन उसकी डिलवरी करता उसके पहले ही बोरा फट गया और खोखा कारतूस देख उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि 315 बोर से 370 से अधिक खोखा कारतूस बोरे में थे। इसके बाद पुलिस ने दरौरा में किराए पर रहे उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ की और छोड़ दिया। इस बात को तीन साल हो गए लेकिन अब तक पुलिस और एसटीएफ मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर नगर पुलिस ने पत्र भेजकर जिले से आख्या मांगी थी। इसके लिए एसडीएम और सीओ की टीम बनाई गई है। उन्हें शस्त्र लाइसेंसों की दुकानों से हुई खरीद फरोख्त की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल विश्वकर्मा, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed