फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3 incidents of theft solved, two arrested

Azamgarh News: चोरी की 3 घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
3 incidents of theft solved, two arrested
आजमगढ़। अहरौला थाने पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी के आभूषण और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के गहने और एक टुल्लू पंप बरामद किया गया।
विज्ञापन

अहरौला थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहली घटना में, 20 दिसंबर 2024 को मेहियापार गांव की सोनी पत्नी इसराइल शेख ने शिकायत दर्ज की थी। आरोप था कि 18-19 दिसंबर की रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने का चेन, लॉकेट, झाला, अंगूठी, मांग टीका और चांदी की पायल चुरा ली। दूसरी घटना में, 27 जनवरी 2025 को कोठरा (डाही) गांव की अर्पणा सिंह ने शिकायत की कि 24 जनवरी की रात चोरों ने उनके घर से सोने का मंगलसूत्र, झाली, कुंडल, अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया और नकदी चुरा ली। वहीं, तीसरी घटना में एक मई 2025 को बनकट गांव के राममिलन ने शिकायत की कि 15 अप्रैल को गांव के विक्की और शनि ने उनका टुल्लू पंप चुराया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो मई की भोर बनकट निवासी विक्की और सन्नी उर्फ शनि को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के आभूषण और टुल्लू पंप बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed