फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   28 lakh fraud in the name of providing land, accused arrested

Azamgarh News: जमीन दिलाने के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
28 lakh fraud in the name of providing land, accused arrested
जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी। श्रोत-पुलिस
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने जमीन खरीद–फरोख्त के नाम पर 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 12 मार्च को महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार त्रिपुरा खालसा गांव निवासी दीपक यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित दीपक यादव से आरोपियों ने अपने ससुर की जमीन बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये में सौदा तय किया और विभिन्न तिथियों में 28 लाख रुपये ले लिए, लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया। बाद में पता चला कि जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। रुपये वापस करने के नाम पर दिए गए चेक भी फर्जी निकले।
विज्ञापन

29 मार्च को पीड़ित ने आरोपी सचिन यादव को भोपतपुर कल्यानपुर चौक के पास देखा और यूपी-112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाना बिलरियागंज लाया, जहां 30 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed