फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   27 million rupees will be sent to the account of 2746 teachers

2746 शिक्षामित्रों के खाते में भेजे जाएंगे पांच करोड़ 49 लाख रुपये

Sat, 30 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
27 million rupees will be sent to the account of 2746 teachers
आजमगढ़। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 2746 शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी है। उनके मानदेय की रकम जारी कर दी गई जो जल्द ही उनके खाते में भेज दी जाएगी। उनके खाते में 20-20 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 2702 परिषदीय विद्यालयों में 2746 शिक्षामित्र तैनात हैं। शासन ने उनके मानदेय के लिए तीन दिन पहले दो करोड़ 95 लाख 10 हजार रुपये जारी किए थे। इससे शिक्षामित्रों को नवंबर माह का मानदेय दिया गया था। इसके दो दिन बाद ही शासन ने पांच करोड़ 49 लाख 20 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया। इसमें शिक्षामित्रों को दिसंबर व जनवरी माह का मानदेय दिया जाएगा। विभाग अब सीधे उनके खाते में 20-20 हजार रुपये भेजेगा। बीएसए अंबरीष कुमार ने बताया कि शासन से बजट जारी हो गया है। जल्द ही शिक्षामित्रों के खाते में उनका वेतन भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed