Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2.63 lakh Ujjwala beneficiaries of the district received subsidy of Rs 26.91 crore.

Azamgarh News: जिले के 2.63 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिली 26.91 करोड़ की सब्सिडी

Wed, 04 Nov 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
2.63 lakh Ujjwala beneficiaries of the district received subsidy of Rs 26.91 crore.
लाभार्थियों को सौंपा गया प्रतीकात्मक चेक व सिलेंडर। स्रोत-जिला सूचना कार्यालय
दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले के 2,63,089 लाभार्थियों के बैंक खातों में गैस सिलिंडर रिफिल की सब्सिडी के रूप में 26 करोड़ 91 लाख 40 हजार 47 रुपये भेजे गए।
विज्ञापन

मंगलवार को हरिऔध कला केंद्र के सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्र ने 50 से अधिक लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक और गैस सिलिंडर प्रदान किए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना के कुल 3,02,554 लाभार्थी हैं। इनमें 2,63,089 ने ई-केवाईसी पूरी कराई है। इन्हीं के खातों में सब्सिडी भेजी गई है। एक सिलिंडर रिफिल का उपभोक्ता मूल्य 1023 रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 367.17 रुपये और प्रदेश सरकार की ओर से 655.83 रुपये की सब्सिडी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को दीपावली के उपहार स्वरूप सब्सिडी वितरित करते हुए शुभकामनाएं दीं। इसके लिए प्रदेश सरकार ने करीब 1500 करोड़ रुपये जारी किए हैं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजीव कुमार शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, आपूर्ति निरीक्षक, लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed