फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25th Azamgarh Book Fair from 18th to 25th March

Azamgarh News: पूर्वांच25वां आजमगढ़ पुस्तक मेला 18 से 25 मार्च तक

Mon, 17 Mar 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
25th Azamgarh Book Fair from 18th to 25th March
आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए मंडल स्तर का 25वां आजमगढ़ पुस्तक मेला 18 से 25 मार्च 2025 को हरिऔध कला केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न सभी के लिए किताबें इस मेंले का थीम है।
विज्ञापन

मेले में देशभर से हिन्दी अंग्रेजी, संस्कृति, उर्दू भाषा के लगभग 100 प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। प्रधान सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार की प्रेरणा से डीएम नवनीत चहल के मार्गदर्शन में सीडीओ परीक्षित खटाना के संयोजन में आयोजित आजमगढ़ पुस्तक मेले के मंच पर प्रतिदिन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवाओं के लिए रचनात्मक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि नेशनल बुक ट्रस्ट , साहित्य अकादमी के साथ देशभर से हिन्दी अंग्रेजी के नामचीन प्रकाशक आने शुरू हो गये हैं। सीडीओ परीक्षित खटाना ने बताया कि संस्कृति विभाग के सौजन्य से प्रतिदिन सांस्कृतिक समूहों की विशेष प्रस्तुति संयोजित की जा रही है। बीएनए लखनऊ द्वारा क्रमश: 20 व 21 मार्च को कर्ण कथा एवं निर्माण से निर्वाण तक का मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च को वाॅटर कनक्लेव नदियां गाती हैं थीम पर किया जा रहा है। वाटर कनक्लेव में गंगा समिति के सदस्य संस्थाओं विभागों की विशेष हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा रही है। 23 मार्च को सरयू नदी के समीप लाटघाट बाजार में निर्माणाधीन समीर प्रकृति संग्रहालय परिसर से गंगा सरयू साहित्य यात्रा शुरू होकर पुस्तक मेला परिसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मेले के मंच पर प्रतिदिन विमर्श का विषय
18 मार्च 2025

साइबर युग में किताबें
19मार्च 2025

पुस्तक संस्कृति के उन्नयन में पुस्तकालय



मैं क्यों लिखता हूं
20 मार्च 2025

ई-पुस्तकालय का कैसे करें प्रयोग,
हमारा आजमगढ़
समकालीन प्रश्न सड़क सुरक्षा
21 मार्च 2025

जैव विविधता और हम



हिन्दुस्तानियत का रंग और हिन्दवी
22 मार्च 2025

पानी की संस्कृति



औरत की दुनिया /नदियां गाती हैं
23 मार्च 2025

विकसित भारत में किताबों का योगदान



प्रकृति रक्षा में किताबें



आज भी खरे हैं तालाब
24 मार्च 2025

बचपन में किताबें
आजमगढ़ में ग्रामीण पर्यटन की संभावना
25 मार्च 2025

औरत की दुनिया

00
बाल मंडप की गतिविधियां
18 मार्च 2025


पर्यावरण थीम पर चित्रकला कार्यशाला
19 मार्च 2025


नाट्य प्रस्तुति एवं कविता पाठ
20 मार्च 2025
सड़क सुरक्षा थीम पर पोस्टर और स्लोगन लेखन।
21 मार्च 2025


स्टोरी टेलिंग कार्यशाला और पप्पट शो
22 मार्च 2025

निबन्ध लेखन
23 मार्च 2025


कविता आधारित गायन प्रतियोगिता
24 मार्च 2025


कविता और आर्टिकल्स लेखन कार्यशाला
25 मार्च 2025


सामूहिक प्रस्तुति-पूर्वाचल की संस्कृति
00
सांस्कृतिक कार्यक्रम
भारतेन्दु नाट्य अकादमी उप्र द्वारा 20 मार्च-निर्माण से निर्वाण तक, 21 मार्च-कर्ण कथा का आयोजन, राष्ट्रीय उर्दू प्रमोशन काउंसिल द्वारा 24 मार्च को सूफी कलाम प्रस्तुति, 25 मार्च को मुशायरा एवं पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रतिदिन आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed